प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प – भाजपा जिला कार्यशाला संपन्न।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प – भाजपा जिला कार्यशाला संपन्न।

 

 

            अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध, संगठनात्मक रूप से दक्ष एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि सशक्त संगठन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

 

कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों के साथ पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, त्रिलोक रावत,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, सुभाष पांडे, तथा दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मंचासीन अतिथियों में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट, सह-संयोजक संजय डालाकोटी, देवेंद्र नयाल एवं रेखा आर्या शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

 

मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम, जागरूक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

 

बैठक में प्रस्तावित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई। सभी मंडलों से आग्रह किया गया कि निर्धारित समयावधि में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए, ताकि संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बन सके।

 

कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संगठनात्मक अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, तथा जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

समापन अवसर पर वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि यह कार्यशाला संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही, जो आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए