संवाददाता मध्य प्रदेशः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
मध्य प्रदेश में नई परिवहन नीति के विरोध में प्रदेशभर के बस operator’s ने 2 मार्च से बेमुद्दत हड़ताल की चेतावनी दी है।
Operator’s का कहना है कि अगर स्टेज कैरिज बसों को लेकर लागू की गई नीति वापस नहीं ली गई, तो पूरे प्रदेश में बसों का संचालन एक साथ बंद कर दिया जाएगा।
इसका असर रोज़ाना सफर करने वाले करीब डेढ़ लाख यात्रियों पर पड़ेगा। छात्र, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर और दमोह समेत कई जिलों में आरटीओ को ज्ञापन दिए जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल — क्या 2 मार्च से सच में थम जाएंगे प्रदेश के पहिए?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए…







