डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
धनुष वर्ण पिरामिड
है
यह
प्रकृति
मनोहरी
दिव्य सरस
यह मृदुलता
से सज्जित आयाम।
है जीवित आलोक
प्रिय अहसास
सुखी रखती
जीवन को
आराम
स्वयं
में।
***********——**********
धनुष वर्ण पिरामिड
तू
प्रिये
प्रकृति
अलबेली
छाया दे कर
सबके दिल को
सुकून से रखती।
निर्मल प्रिय भाषा
मधु अभिलाषा
सबकी पूरी
करती हो
धरती
माता
हो।
××××××××××*****×××××××
धनुष वर्ण पिरामिड
जो
पास
तुम्हारे
आता वह
पावन बन
तुझमें खुद ही
खो कर नृत्य करे।
परम अलौकिक
प्रकृति लुभानी
दिल दे कर
पास बुला
बैठाती
प्रिय
को।
………………………………………
ममता की बगिया
ममता में मोहक बगिया है।
रंगविरंगी फुलवरिया है ।।
पौधे इसके खूब लुभाते।
स्नेहिल मधुरिम राह दिखाते।।
अपनेपन का राज यहाँ है।
मस्ताना अंदाज यहाँ है।।
भेदभाव से मुक्त कामना।
दिल से दिल की मधुर भावना।।
ममता में शीतल तरु छाया।
हरियाली की अनुपम काया।।
पुष्प सुगंधित गमक रहे हैं।
पंछी चह चह चहक रहे हैं।।
उर प्रधान ममता की रानी।
प्रीति जगाती बहुत लुभानी।।
इसका है संसार मनोरम।
उत्तम अतुलित भव्य दिव्यतम।।
.……………………………………………..
दर्पण
दर्पण रहता मौन हमेशा।
दर्शक खुद पाता संदेशा।।
दर्पण को जो खुद ही देखे।
स्वयं जान लेता वह देखे।।
दर्पण साधन स्वयं बना है।
दर्शक उसको स्वयं चुना है।।
दृश्य सदा ही दर्पण में है।
ज्ञान ध्यान सब अर्पण में है।।
दर्पण सब कुछ नहीं बताता।
कहने से वह खुद कतराता।।
समझ अगर है तो पहचानो।
अपने रंग रूप को जानो।।







