ऊखीमठ: राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फैली समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की, जिस पर दोनों मंत्रियों ने संज्ञान लेते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फैली समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की, जिस पर दोनों मंत्रियों ने संज्ञान लेते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

              राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर अवगत कर द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर 70 के दशक में बना लोहे का पुल विगत वर्ष 14 अगस्त को मोरखंडा नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने के कारण नदी में समा गया था तब लोक निर्माण विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से मोरखंडा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही सुचारू की गयी थी मगर इस वर्ष भी 26 जुलाई को मोरखंडा नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि होने के कारण मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी में समाने से मदमहेश्वर धाम की यात्रा ठप हो गयी है जिससे मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने के साथ मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की आजीविका खासी प्रभावित हो गयी है इसलिए बनातोली में मोरखंडा नदी पर लोहे के गार्डर पुल निर्माण की सख्त जरूरत है। उन्होंने पर्यटन मंत्री से तृतीय केदार तुंगनाथ की विश्राम स्थल वणतोली के सौन्दर्यीकरण, विकासखण्ड अगस्त मुनि की ग्राम पंचायत बैजी काण्डई में नन्दाष्टमी पर लगने मेले को भव्य रूप देने के लिए श्रृंगार भवन निर्माण व तल्ला नागपुर की ग्राम पंचायत चमस्वाडा को यातायात से जोड़ने की मांग की। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें आश्वासन दिया की शीघ्र हर समस्या के निराकरण के प्रयास किये जायेंगे। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत सभी विद्यालयों में रिक्त चल रहे एल टी शिक्षकों व प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्त की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ तहसील मुख्यालय का स्वास्थ्य केन्द्र है तथा तुंगनाथ व मदमहेश्वर धामों की यात्रा का आधार शिविर है इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ का उच्चीकरण के साथ रिक्त रेडियो अस्टिटेंट के पद पर तैनाती की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि ऊखीमठ में ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने से ग्रामीणों को 42 किमी दूर जिला मुख्यालय सम्पर्क करना पड़ता है। राज्यमंत्री की मांगों पर अमल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य सचिव को शीध्र उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़