ऊखीमठ: विकासखण्ड अगस्त मुनि के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय जोला में दो वर्ष पूर्व हुए विभिन्न निर्माण कार्यो का आज तक भुगतान न होने से टोली नायक, अभिभावकों व ग्रामीणों में शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो रूद्रप्रयाग: लक्ष्मण नेगी

           ऊखीमठ: विकासखण्ड अगस्त मुनि के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय जोला में दो वर्ष पूर्व हुए विभिन्न निर्माण कार्यो का आज तक भुगतान न होने से टोली नायक, अभिभावकों व ग्रामीणों में शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। विद्यालय के पूर्व पी टी ए अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, जनपद व तहसील प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्यो के भुगतान की गुहार लगाई गयी है मगर आज तक निर्माण कार्यो का भुगतान न होने से शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गयें है। बता दे की प्राथमिक विद्यालय जोला में वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 50 प्रतिशत दैवीय आपदा मद व 50 प्रतिशत विभागीय मद से लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विद्यालय की छत मरम्मत, खिड़की, दरवाजों की मरम्मत, रंग रोगन सहित अनेक कार्य तो किये गये थे मगर लम्बा अर्सा व्यतीत होने के बाद भी आज तक निर्माण कार्यो का एक प्रतिशत भी भुगतान न होने से टोली नायक व मजदूरों में आक्रोश बना हुआ है। पीटीए के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद जोशी ने बताया कि निर्माण कार्यो के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा सचिव से गुहार लगाई गयी है मगर आज तक उनके शिकायती पत्रों पर कोई अमल नही हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यो के भुगतान के लिए कई बार जिलाधिकारी जन संवाद में शिकायत की गयी है मगर जिलाधिकारी की जन संवाद में दर्ज शिकायत पर भी कोई अमल नही हुआ है।

उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी कई बार निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अपनी जांच आख्या प्रस्तुत कर चुके है मगर जांच आख्या शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग की आलमारियों में कैद रहना समझ से परे! उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर निर्माण कार्यो का भुगतान नही हुआ तो टोली नायक, मजदूरों, पीटीए के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पडे़गा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन व शिक्षा विभाग की होगी।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।