मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को सकुशल किया बरामद।
अल्मोड़ा: दिनांक 26.02.2026 को अल्मोड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 25.02.2026 को बिना बताये घर से कही चली गयी है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 20/2026 धारा 140(3) बीएनएस में गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी ऑपरेशन स्माइल को गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी महिला कोतवाली/प्रभारी स्माइल टीम जानकी भण्डारी, के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस टीम व ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिग बालिका की तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 05.03.2026 को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।








