रमेश मनोहरा
शीतला माता गली जावरा
रतलाम, (म.प्र.)
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
फिर हवा के रुख पर वे बहने लगे हैं
गिरगिट की तरह ही रंग बदलने लगे हैं
कल तक जिनकी उॅंगलियाॅं थी चासनी में
आज सूखी उॅंगलियों से तड़पने लगे हैं
अपने घर का पता अब वे भूल गये हैं
इसलिए चौराहे पर आकर भटकने लगे हैं
बाहर से दिखते हो कितने मजबूत मगर
अन्दर से वे खोखले लगने लगे हैं
पहन लिया है अवसर वाद का मुखौटा जब
इसलिए लोग उन्हें जोकर समझने लगे हैं
जिनको आस्तीनों रहकर पाला था रमेश
वे ही साॅंप बनकर हमें डसने लगे हैं







