“दिनकर” स्वरूप ,आगरा
(नया अध्याय, देहरादून)
कह रहा है मेरा मन
***************
जीत कर भी हार जाऊँ, कह रहा है मेरा मन ।
हार कर भी जीत जाऊँ,कह रहा है मेरा मन।।
इक अदद हूँ इक इकाई मैं प्रकृति का –
किंतु सब को नज्र आऊँ,कह रहा है मेरा मन ।
तरल से भी तरल हो कर, रूक्ष से भी रूक्ष हो –
जब जहाँ जैसा बनूँ मैं, कह रहा है मेरा मन ।
प्रकृति के सुन्दर नजारे, आज हैं तो कल नहीं-
जेह्न में सब कुछ बसाऊँ, कह रहा है मेरा मन।
गोद तेरी या कि मेरी में समाना एक ही –
सहमती से घर बसाऊँ, कह रहा है मेरा मन।
मन अगर बंजर हुआ तो देख लेना –
तेरे बिन ना उबर पाऊँ, कह रहा है मेरा मन।
आज क्या कल क्या, कसीदे पढ़ गुजारी जिंदगी-
वर्क खाली रह न जाए, कह रहा है मेरा मन ।
जिंदगी के मसलहों का सुलझना बाजिव तो है-
मैं किसी के काम आऊँ, कह रहा है मेरा मन ।
———————————————————–







