जिला पंचायत अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष हेमा गैड़ा के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

जिला पंचायत अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष हेमा गैड़ा के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

 

 

 

 

            अल्मोड़ा: जिला पंचायत अल्मोड़ा की बैठक आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा द्वारा की गई, जिसमें जनपद के विकास कार्यों, आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट पर चर्चा, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया गया।

 

इस बैठक में वित्त वर्ष 2026 – 27 हेतु अनुमानित 74 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत की आय में वृद्धि करने के लिए संपत्तियों के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

जिला पंचायत की परिसंपत्तियों की सुरक्षा करने तथा उनकी तारबाड़ करने के विषय पर भी सदस्यों में सहमति बनी। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत की आय में वृद्धि के लिए परिसंपत्तियों को लीज पर दिए जाने के विषय पर भी सहमति जताई गई।

 

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

 

अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनपद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बैठक में सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से आंगन लेकर उनका निदान करना सुनिश्चित करें।

 

बैठक में विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी के अलावा सदस्यगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए