विश्व महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के तत्वाधान में जल महोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

          विश्व महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के तत्वाधान में जल महोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम।

 

 

                  अल्मोड़ा: विश्व महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की उपस्थिति में “जल महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि जल महोत्सव कार्यक्रम जनपद में 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए फील्ड टेस्ट किट (FTK) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जल की गुणवत्ता के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें स्वयं जल परीक्षण करने के लिए सक्षम बनाना है।

 

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि पेयजल के संरक्षण और उसके समुचित उपयोग के प्रति जागरूक रहें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को जल संरक्षण के लिए अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसएचजी की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत सहित जल संस्थान, जल निगम तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए