जनपद अल्मोड़ा में चारा विकास एवं चारे की उपलब्धता को बढ़ाने के उद्देश्य में विकास भवन सभागार में विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

 

 

     जनपद अल्मोड़ा में चारा विकास एवं चारे की उपलब्धता को बढ़ाने के उद्देश्य में विकास भवन सभागार में विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

 

 

 

 

 

            अल्मोड़ा:जनपद अल्मोड़ा में चारा विकास एवं चारे की उपलब्धता को बढ़ाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (FAO) तथा इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) की टीम के साथ पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, डेयरी विभाग, उद्यान विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में FAO एवं ICRISAT की टीम द्वारा अवगत कराया गया कि अल्मोड़ा जनपद में चारा विकास, चारा स्थिरता तथा पर्यावरण पर इसके प्रभाव के अध्ययन के लिए एक पंचवर्षीय परियोजना प्रस्तावित की जा रही है। इस परियोजना का नोडल विभाग पशुपालन विभाग रहेगा तथा अन्य विभाग सहयोगी विभाग के रूप में कार्य करेंगे। परियोजना का संचालन मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की भौगोलिक एवं वास्तविक परिस्थितियों, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में चारा उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों के संबंध में FAO एवं ICRISAT की टीम को विस्तार से जानकारी दी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल द्वारा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया गया।

 

बैठक उपरांत FAO एवं ICRISAT की टीम को भैंसवाड़ा चारा प्रक्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण भी कराया गया, जिससे जनपद में चारा विकास की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जा सके।

 

बैठक में FAO की ओर से कृष्णन पुल्लासन्ना, एड्रियन बर्शंस, माया नायर तथा ICRISAT की ओर से डॉ. एस. नेदुमरन, डॉ. इसरार माजिद एवं डॉ. निरंजन पधान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए