सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा-राजिम,
रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
समय की नदी: वर्तमान में बहने की कला – सुश्री सरोज कंसारी
———————————-
समय की नदी बहती रहती है, कभी रुती नहीं, कभी थमती नहीं। यह नदी हमें अपने साथ ले जाती है, और हमें वर्तमान में जीने की कला सिखाती है। लेकिन हम अक्सर इस नदी के प्रवाह को रोकने की कोशिश करते हैं, अतीत की यादों में डूबे रहते हैं या भविष्य की चिंता में लगे रहते हैं।
समय की नदी हमें सिखाती है कि वर्तमान ही एकमात्र समय है जो हमारे हाथ में है। अतीत बदल नहीं सकता, और भविष्य अनिश्चित है, परन्तु…वर्तमान हमारे हाथ में है, जिसे हम अपने अनुसार जी सकते हैं। जब हम वर्तमान में जीते हैं, तो हम अपने जीवन को अधिक अर्थपूर्ण और आनंदमय बनाते हैं।
समय की नदी हमें यह भी सिखाती है कि जीवन में परिवर्तन एकमात्र स्थायी चीज है। कुछ भी स्थायी नहीं है, सब कुछ बदलता रहता है। इसलिए हमें बदलाव को अपनाने की शक्ति विकसित करनी चाहिए, और वर्तमान में जीने की कला सीखनी चाहिए।…तो आइए, समय की नदी के साथ बहें, और वर्तमान में जीने की कला सीखें।
वर्तमान में जीना ही जीवन की सबसे बड़ी कला है। अतीत को भूलकर और भविष्य की चिंता छोड़कर, हमें वर्तमान के प्रत्येक क्षण को जीना चाहिए, क्योंकि यही एक समय है जो हमारे हाथ में है।
_______________________________







