डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
शब्दों का संसार
शब्दों से साहित्य चमकता।
इससे कविता- भाव दमकता।।
शब्द बिना यह जगत मूक है।
सारी धरती सूख सुष्क है।।
शब्दों से अभिव्यक्ति निरंतर।
शब्दों की माया अनुपम घर।।
शब्दों से ही राज- काज है।
इससे दिखता खुद स्वराज है।।
शब्दों का मेला है लगता।
बोली भाष्य समूह विचरता।।
व्यापारी विनिमय करते हैं ।
शिक्षक विद्या दे रहते हैं।।
शब्दों से यह दुनिया प्यारी।
प्रकृति गूँज अतिशय प्रिय न्यारी।।
पंछी चह – चह बोला करते।
शब्द आप में डोला करते।।
*************************
दूर – दूर पर प्यार बहुत है
प्रेमी जोड़े दूर भले हैं ।
सच्चे प्यार नहीं पतले हैं।।
दूर- दूर पर प्यार अमर है।
मन में सच्चा प्यार अगर है।।
प्रेमी जोड़े भले तड़पते।
दिल से दिल को जोड़े रहते।।
मस्ताना अंदाज अनोखा।
सच्चा प्रेमी कभी न धोखा।।
दूरी का कुछ अर्थ नहीं है।
प्रिय प्रेमिल भावार्थ सही है।।
जोड़े हर पल मचला करते।
मिलने को आतुर वे रहते।।
उनको दूरी नहीं सताती।
सच्चाई की बात सिखाती।।
दूरी है पर हृदय निकटता।
दो दिल में मोहक समरसता।।







