सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा-राजिम,
रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख:
“अपने अस्तित्व का कारण ढूँढना!”-सुश्री सरोज कंसारी
______________________________
जीवन को एक उद्देश्य के साथ जीने से हमें दिशा मिलती है, तथा जब हम अपने उद्देश्य को पूरा करने के हेतु कार्य करते हैं, तो जीवन में एक नई ऊर्जा और उत्साह आ जाता है। स्वयं का मूल्य पहचानो, तभी तो जान पाओगे कि तुम कौन हो और कहाँ जा रहे हो। साधारण रहकर भी असाधारण बनो, दुश्मनी और क्रोध को छोड़ दो। खुद के लिए जीना सीखो, दूसरों की उम्मीदों से मुक्त हो जाओ। अपनी शख्सियत को महकाओ, छल और घृणा से दूर रहो। अपने हुनर को निखारो, जीवन को सहजता से लीजिए । दुख-सुख में सहनशील बनो, बेवजह की बातों पर जोर मत दो। तुम टूटते क्यों हो…? क्योंकि तुम गलत लोगों को महत्व देते हो। दर्द को छोड़ो, खुशियों को अपनाओ। जीवन में आगे बढ़ो, पीछे मत देखो। सृष्टि के हर कण में सुंदरता है, प्रेम है। मौन संवाद से जीवन को अलौकिक आनंद से भर दीजिए।
अपने अस्तित्व को पहचानने का मतलब है अपने सपनों को पहचानना, अपनी ताकत को समझना, और अपने लक्ष्यों को हासिल करना। जब तुम अपने आप पर विश्वास करोगे, तभी तो दूसरों का विश्वास जीत पाओगे।
ये जीवन एक यात्रा है, और प्रत्येक कदम पर तुम्हें नए अवसर मिलते हैं। इन अवसरों को अपनाओ, और अपने जीवन को सार्थक बनाओ। अपने आसपास के लोगों को प्यार दो, और दुनियां को एक बेहतर जगह बनाओ।
अपने जीवन को एक उद्देश्य बना दें…और उस उद्देश्य को हासिल करने के लिए कार्य कीजिए। अपने अंतर्मन की आवाज सुनें…और अपने सपनों को पूरा करो। जो करना है, वो कीजिए…और अपने जीवन को खुशियों से भर दीजिए।
_______________________________







