नगर निगम अल्मोड़ा अन्तर्गत पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही हड़ताल आज समाप्त हो गई प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी अंशुल सिंह से की भेंट।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                          (नया अध्याय)

 

 

 

नगर निगम अल्मोड़ा अन्तर्गत पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही हड़ताल आज समाप्त हो गई प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी अंशुल सिंह से की भेंट।

 

 

                    अल्मोड़ा:  नगर निगम अल्मोड़ा अंतर्गत पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। इस संबंध में आज पर्यावरण मित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

जिलाधिकारी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा तथा नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा की उपस्थिति में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

 

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को नगर के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

जिलाधिकारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, खुले में कूड़ा न डालें तथा पर्यावरण मित्रों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए