ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा तमाम मांगों को लेकर की गई अहम बैठक।
अल्मोड़ाः विभिन्न मांगों को लेकर आज दिनांक 14-03-2026 को सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक की गई।यह बैठक स्व. विजय जोशी सभागार, नगर निगम अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता डॉ. पी सी सी जोशी ने तथा संचालन सी. एस. सिराड़ी द्वारा किया गया। बैठक में जनसमस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें तमाम समस्याओं का निराकरण करने हेतु सक्षम अधिकारियों, विधायक व सांसद से अनुरोध किया गया कि नियमानुसार कई वर्षों से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न करके, स्पॉट हो रही है जिससे आम जनता, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा हो रही है।इसे होम डिलीवरी किया जाना चाहिए। वहीं आजकल गैस बुकिंग की सुविधा के लिए अलग-अलग समाचार पत्रों के माध्यम से फोन नंबर दिए जा रहे हैं उनसे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गैस बुकिंग हुई या नहीं, इसके लिए कोई सरल व्यवस्था की जाए। दूसरी मांग है कि नगर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है उसका उसका कोई ठोस समाधान निकाला जाए और हड़ताल पर रोक लगाई जाए। उनकी मांग है कि शासन प्रशासन नगर निगम के प्रत्येक कूड़ेदान के पास निगरानी के लिए सी सी टीवी कैमरे व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। अगली मांग है कि संक्रमण व महामारी से बचने के लिए जो पाइप लाइनें गंदी नालियों से होकर लोगों के घरों में जा रही हैं उन्हें सुरक्षित जगहों में बिताया जाना चाहिए। पांचवीं मांग है कि माल रोड केमो व रोडवेज स्टेशनों व धारानौला बस स्टेशनों पर बसों के जाने और आने की समय की जानकारी बोर्ड पर अंकित होना चाहिए, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ये भी मांग की कि जनता की सुविधा के लिए धारानौला से रघुनाथ सिटी मॉल तक ई-रिक्शा चलाए जाएं, ये मांग की गई कि शिखर तिराहे से विकास भवन तक आने-जाने के लिए लगाई सिटी बस का किराया जो पहले 10 रु था उसे एकदम बढ़ाकर 30 रु कर दिया गया है उसे घटाकर 20 रु किया जाए। उन्होंने ये भी मांग की है कि सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की प्रत्येक महीने होने वाली बैठक के लिए उन्हें एक सुगम जगह पर हॉल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि ये सभी मांगें जनसुविधा के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि उनकी मांगों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर वहां बैठक में एम सी काण्डपाल, ए एस कार्की, रमेश चन्द्र तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश लाल, एन डी पाण्डे, गंगा सिंह फर्त्याल, शेष राम, डॉ पी सी जोशी, सी एस सिराड़ी, एस सी जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, बिशन सिंह आदि लोग मौजूद थे।








