गौरीकुंड–केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों के लॉटरी आवंटन का व्यापारियों ने किया विरोध। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                        (नया अध्याय)

 

 

 

गौरीकुंड–केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों के लॉटरी आवंटन का व्यापारियों ने किया विरोध।

 

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 24 घंटे में आदेश निरस्त न होने पर मंगलवार से तहसील परिसर में आंदोलन की चेतावनी। 

 

              ऊखीमठ गौरीकुंडः केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किये जाने के निर्णय के विरोध में स्थानीय व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर जिला प्रशासन के इस निर्णय पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

 

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि वर्षों से यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोग ही कच्ची दुकानों का संचालन करते आ रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका चलती है और यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं को भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं। लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा कच्ची दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है, जिसे स्थानीय व्यापारियों ने अन्यायपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया है। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि यदि लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाता है तो कई ऐसे स्थानीय व्यापारी, जो वर्षों से यात्रा मार्ग पर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, वे इस व्यवस्था से बाहर हो सकते हैं। इससे उनकी रोजी–रोटी पर सीधा असर पड़ेगा और स्थानीय लोगों में भारी असंतोष पैदा होगा। बैठक के बाद व्यापारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि कच्ची दुकानों का आवंटन पूर्व वर्षों की भांति स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देते हुए किया जाए तथा लॉटरी प्रणाली के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो मंगलवार से तहसील परिसर में धरना–प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि केदारनाथ यात्रा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की आजीविका यात्रा सीजन पर ही निर्भर रहती है, इसलिए प्रशासन को ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे स्थानीय व्यापारियों के हित प्रभावित हों। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, प्रधान संगठन ब्लांक अध्यक्ष त्रिलोक रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी केदार घाटी श्रद्धालु सेवा समिति अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष बगवाड़ी, सुषमा, गुड्डी देवी, विराट सौरभ भट्ट, यशपाल पंवार, राम सिंह नेगी, प्रह्लाद राणा, दलवीर नेगी, महावीर नेगी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए