कच्ची दुकानों की निविदा निरस्त न होने पर व्यापारी आमरण – अनशन पर बैठे। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                           (नया अध्याय)

 

कच्ची दुकानों की निविदा निरस्त न होने पर व्यापारी आमरण – अनशन पर बैठे।

 

                   ऊखीमठ (गौरीकुंड) : केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों के आवंटन से जुड़ी निविदा निरस्त न किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। तहसील परिसर में शुरू हुए इस अनशन में बड़ी संख्या में केदारनाथ यात्रा से जुड़े व्यापारी शामिल हो गए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि वर्ष 2024 में गुप्तकाशी में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच वर्षों तक दुकानों का संचालन यथावत संचालित होने का आश्वासन दिया था मगर विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा गोपनीय तरीके से कच्ची दुकानों का आवंटन लाटरी के जरिए होने का फरमान जारी कर दिया,जिससे स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक निविदा प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस आंदोलन को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला एवं व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने भी समर्थन दिया है। दोनों नेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि कच्ची दुकानें उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन हैं और यदि उन्हें इससे वंचित किया गया तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण निर्णय लेने की मांग की है। आमरण – अनशन के पहले दिन केदार घाटी श्रद्धालु सेवा समिति अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, वीरेन्द्र सिंह कोटवाल, जसवंत सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह पंवार, जसपाल सिंह पंवार, चन्द्र मोहन सिंह चौहान प्रेम सिंह रावत आमरण – अनशन पर बैठे हैं। इस मौके पर सुनील भट्ट, विजेन्द्र राणा, सुषमा, यशवीर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, महिपाल सिंह पुष्वाण सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए