मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
विकास खंड धौलादेवी के पंचायत सभागार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के सदस्यों की बैठक आयोजित।
अल्मोड़ा: विकासखंड धौलादेवी के पंचायत सभागार में आज दिनांक 18-3-2026 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के सदस्यों की बैठक आहूत की गयी। उत्तराखण्ड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के क्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रियासत अली खान जी के दिशा निर्देशन और खण्ड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी जी की गरिमामयी उपस्थिति में विकासखण्ड धौलादेवी में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
अध्यक्ष – अर्जुन सिंह बनौला
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मुकेश कुमार
उपाध्यक्ष – राजेंद्र प्रसाद
उपाध्यक्ष (महिला ) – श्रीमती कनिका बिष्ट
महामंत्री – त्रिभुवन भट्ट
कोषाध्यक्ष – मुकेश नैलवाल
सचिव – दीवान सिंह
प्रवक्ता – राजेश कुमार वर्मा
संगठन संरक्षक – रियासत अली खान (सहायक विकास अधिकारी पंचायत)
बैठक में संगठन को मजबूत करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन के हितों की रक्षा और मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि संगठन भविष्य में और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह, कनिका बिष्ट, रूचि मेहता, मीरा कुमारी, मुकेश नैलवाल, आशीष कांडपाल, त्रिभुवन भट्ट, दीवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुश्री रचना पंत, प्रियंका पाटनी, संदीप जोशी, मन मोहन रौतेला, कनिष्ठ अभियंता जीत सिंह और किशन मलारा उपस्थित रहे।








