प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री


(नया अध्याय)
राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में बौद्धिक संपदा अधिकार पर व्याख्यान।
ज्योतिर्मठ: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली की बौद्धिक संपदा समिति(आईपीआर कमेटी) के द्वारा कॉलेज के एडुसैट सभागार में एकदिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। उक्त वेबीनार में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० पवन सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में डॉ. पवन सिंह द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न की परिभाषा, आवश्यकता, स्वरूप, भौगोलिक संकेतक, ट्रेड सीक्रेट, ट्रेडमार्क, पेटेंट, कॉपीराइट इत्यादि की तकनीकी बारीकियों को पी.पी.टी. के माध्यम से विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नवीन कोहली ने आमंत्रित वक्ता का परिचय दिया और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने वेबिनार के अंत में मुख्य वक्ता सहित ऑनलाइन और ऑफ लाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वेबीनार में ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से लगभग 109 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।








