मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
होटल हिमसागर में ग्रामीण उधम वेग वरधि परियोजना के अन्तर्गत दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

अल्मोड़ाः आज दिनांक 19-3-2026 को होटल हिमसागर में ग्रामीण उधम वेग वृध्दि परियोजना के अन्तर्गत अल्मोड़ा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में एन आर एल एम द्वारा गठित एवं गरमोत्थान रीप द्वारा अंगीकृत कलस्टर में नियुक्ति कार्मिकों के द्वारा जनपद स्तर पर संचालित की जा रही है। गतिविधियों के सफल संचालन हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, ग्राम विकास विभाग, परियोजना के जिला स्तरीय कर्मियों एवं पांच विकास खण्डों चौखुटिया, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, एवं ताकुला के सीएल एफ के न्युक्ति कर्मियों को कार्य छेत्र में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने को कहा गया तथा स्थानीय स्तर पर उभरती योग्यता से निखारने के साथ ही टूरिज्म को विकसित कर आर्थिक विकास हेतु छेत्र के स्थानीय स्तर की संभावनाओं को पहचानने तथा उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर समूह की महिला कास्तकारो की आय में वृद्धि कर उनके सामाजिक स्तर जीवन यापन को बढ़ाया है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग गरामोत्थान, रीप के जिला परियोजना प्रबंधक, सहायता प्रबंधक समस्याएं एवं एवं समावेशन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, सेल्स एवं यंग प्रोफेशनल एवं अन्य क्रमिक, उपरोक्त पांच विकास खण्डों के एम एण्ड ई तथा सीएलफ के नियुक्ति कार्मिकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








