दून विश्वविद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर- प्रो. सुरेखा डंगवाल।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री

 

                          (नया अध्याय)

 

 

 

 

दून विश्वविद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर- प्रो. सुरेखा डंगवाल।

 

          देहरादूनः एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025–26 का सफलतापूर्वक विगत आयोजन 10 से 14 मार्च तक किया गया। पाँच दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, शांति और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 

इन प्रतियोगिताओं में दून विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक शोभायात्रा में द्वितीय स्थान तथा स्किट/थिएटर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

 

प्रतियोगिता में मनस्वी, राजदीप राणा, अंजेश कुमार, कोमल, शौर्य, अनन्या, लोहित्य सिंह, आशुतोष बिष्ट, आदित्य चौहान, सिबान, शाश्वत, साक्षी जैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने दून विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही दून विश्वविद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

 

इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

 

इस अवसर पर कुलसचिव श्री दुर्गेश डिमरी, प्रो. एच. सी. पुरोहित, प्रो. हर्ष डोभाल, प्रो. चेतन पोखरियाल, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ कैलाश कंडवाल सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

उल्लेखनीय है कि इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व डॉ. अजीत पंवार ने किया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए