नवीन डिमरी ‘बादल’
‘सरस्वती सदन’
डिम्मर (सैण), सिमली
चमोली, उत्तराखंड
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
दर्द तेरी बात ने ऐसा दिया है यार,
चुभ गई है दिल में जैसे कोई पैनी खार।
दिल ने लाखों बार तुझको भूलना चाहा मगर,
याद आता ही रहा तू हर घड़ी हर बार।
तू नहीं तो हर खुशी भी अजनबी लगने लगी,
जैसे बिन सावन के सूना रह गया संसार।
प्यार में तेरे कभी दिखती नहीं कोई कमी,
ज़िंदगी लगने लगी जैसे नई इक बहार।
रात भर जागा किए तेरी यादों के ही साथ,
नींद आई भी तो आँखों में लिए अंगार।
लोग कहते हैं भुला दो बीती बातों को मगर,
कैसे भूलूँ वो निगाहें, वो हँसी, वो प्यार।
वक़्त भी ना भर सका दिल के पुराने ये निशाँ,
जैसे सीने में छिपा हो दर्द का भंडार।
ग़म की बरसातों में भी मुस्कुराता है ‘बादल’,
लोग कहते हैं गजब का हौसला है यार।
—–0—– 0———–0————
गजल
पैसे कमा के आदमी औकात भूल गया,
दौलत मिली तो हर इक बात भूल गया।
कल तक जो मिलता था अदब से झुका हुआ,
शोहरत मिली तो वही साथ भूल गया।
रिश्तों की धूप-छाँव भी अच्छी न लग सकी,
सिक्कों की खनक में वो जज्बात भूल गया।
जिस माँ की दुआओं से रोशन था रास्ता,
शहरों की चमक में वही हाथ भूल गया।
मिट्टी की खुशबू, वो पुराना सा गाँव भी,
नोटों की चमक में वो दिन-रात भूल गया।
महफिल में मिल गईं उसे शोहरतें कई,
अपनों की सच्ची हर सौगात भूल गया।
ऊँची इमारतों में सुकूँ ढूँढता रहा,
कच्चे मकाँ का प्यार भरा साथ भूल गया
‘बादल’ ये दौलत भी क्या अजीब नशा हुआ,
इंसान पल में अपनी औकात भूल गया।
—0—-








