संवाददाता कैमूर (बिहार): संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
स्लग: श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा किया जाएगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम …….
एंकर : आगामी श्री राम नवमी शोभायात्रा में अभिनंदन समिति द्वारा किया जाएगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।
श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों की उत्साह बढ़ाने के लिए और सनातन धर्म की एकता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजित करने वाली एक प्रमुख संस्था है जो शहर के मुख्य एकता चौक पर बड़े मंच लगगकर कार्यक्रम करती है, बता दें बीते कल समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में समिति विभिन्न सदस्यों के साथ बैठकें कर यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारियों पर चर्चा की गई, आपको बता दें कि अभिनंदन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मनमोहक झांकिया, पुष्पवर्षा, हनुमान चालीसा पाठ, संखनाद, कन्यापूजन एवं सम्मान समारोह की आयोजन किया जाता है, लेकिन इसबार कारसेवकों की सम्मान समारोह के साथ साथ मुख्य रूप से गौ पूजन किया जाएगा और लाइव टेलीकास्ट भी होगी, ये भी बता दें कि श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के साथ मुख्य रूप से परशुराम सेना और करणी सेना भी अभिन्न अंग है जो कि समिति के साथ कार्य करती है, समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बैठक के बाद कार्यक्रम की सारी जानकारी मीडिया को दी ….







