डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
धनुष वर्ण पिरामिड
जो
ढल
जाता है
घुल जाता
वह भीतर
सबके मन में
मनभावन होत।
सबसे सम्मानित
अनुपम न्यारा
उत्साहित सा
अपना हो
लगता
वह
है।
×××××××××××××××××××××××××
धनुष वर्ण पिरामिड
जो
राम
नाम को
जपता है
भव सागर
के पार उतर
मुक्ति पंथ धरता।
रोम- रोम में राम
हृदय निष्काम
मधुर मन
हर्षमय
जीवन
होता
है।
अजीब दौर (धनुष वर्ण पिरामिड)
है
आज
अजीब
दौर पर
चल दिखता
हर मानव है
बगल में छूरी है।
दिल साफ नहीं है
गजब मुखौटा
मन गंदा है
माया जाल
दोष से
चित
है।







