तालतोली में भगवती राज-राजेश्वरी का दो दिवसीय मेला विधिवत शुरू, उमड़ा आस्था का सैलाब।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                       (नया अध्याय)

 

तालतोली में भगवती राज-राजेश्वरी का दो दिवसीय मेला विधिवत शुरू, उमड़ा आस्था का सैलाब।

 

 

प्रति वर्ष बसन्त नवरात्रों की अष्टमी व नवमी को लगता मेला। 

 

          ऊखीमठः प्रकृति की सुरम्य वादियों के मध्य स्थित 11 गांवों की आराध्य देवी भगवती राज-राजेश्वरी की तपस्थली तालतोली में दो दिवसीय पारंपरिक मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मेले के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है। मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने मां भगवती राज-राजेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार की कुशलक्षेम की कामना की। मान्यता है कि तालतोली स्थित भगवती राज-राजेश्वरी 11 गांवों की अधिष्ठात्री देवी हैं, जिनकी कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। मेले के अवसर पर देवी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने भी तालतोली पहुंचकर भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली एवं विश्व शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय जनता और मन्दिर समिति की सराहना की। मेले में पारंपरिक झांकियां, धार्मिक अनुष्ठान और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिला मंगल दलों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन और लोक गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामीणों  द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के दूसरे दिन भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। तालतोली मन्दिर समिति अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने बताया कि 11 गांवों के ग्रामीणो व मन्दिर समिति द्वारा प्रति वर्ष बसन्त नवरात्रों में अष्टमी व नवमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पण्डित चन्द्र शेखर पारकोटी, उपाध्यक्ष दयाल सिंह राणा, मंत्री दौलत सिंह रावत, उपमंत्री आनन्द सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद बगवाडी, प्रधान सरिता रावत, मनीषा देवी, पूजा देवी, पूर्व प्रधान माधव कर्नाटकी, अवतार सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी, माधव शाह, मनवर सिंह धिरवाण, दान सिंह धिरवाण, भरत राणा, ओकार धिरवाण, हुक्म सिंह पंवार, सुरेन्द्र सिंह वाजपेई, मेहरवान सिंह नेगी, गोपाल सिंह धिरवाण, सुरेन्द्र नेगी, कुंवर सिंह नेगी, प्रेम सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए