मानसून की गरज के साथ कुमाऊं में बारिश नै पकड़ी रफ्तार, हल्द्वानी में बहा बच्चा

Spread the love

हल्द्वानी।  मानसून की गरज के साथ कुमाऊं में बुधवार दोपहर बाद वर्षा नै रफ्तार पकड़ी। जागेश्वर धाम के पास जटागंगा गधेरा उफान पर आ गया और धाम को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई। अस्थायी दुकानों में मलबा घुस गया है। भंडारा स्थल को जाने वाला पुल बहा है। सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई। देवदार के कुछ पेड़ भी गिरे हैं।

हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे पर चकलुवा में पुलिया टूट गई है। हल्द्वानी में शनि बाजार नाले के बहाव में एक बच्चा बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। पिथौरागढ़ में तवाघाट हाईवे बंद है। वर्षा के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिले में गुरुवार को प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जागेश्वर में  दोपहिया वाहन बहे

जागेश्वर में जटागंगा गधेरे के उफान से सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहन बहे हैं। आरतोला के पास सड़‌क पहले से क्षतिग्रस्त थी, मगर ताजा वर्षा से इसे और नुकसान पहुंचा है। मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि सड़क मलबे से पट गई है। कालाढूंगी में गदरपुर निवासी रिजवान व रियाज की कार मैथीसाह नाले में फंस गई। दोनों कार से उतरे ही थे कि गाड़ी बहने लगी और 200 मीटर आगे अटक गई।

चकलुवा में निहाल नाले की पुलिया पूरी तख्ह टूटने से देहरादून- कालाढूंगी-हल्द्वानी के लिए आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने वाहनों को डायवर्ट कर चकलुवा गांव से भेजा।

नैनीताल झील का जलस्तर 9.7 फीट पहुंच गया। झील के दो निकासी गेट खोल दिए गए हैं। टनकपुर-तवाघाट मार्ग अस्कोट से तीन किमी दूर भारी मलबा आने से बंद हैं। जिले में एक एनएच, एक सीमा मार्ग सहित 25 सड़कों पर यातायात ठप पड़ा है। बलुवाकोट के तल्लागांव स्थित बेनिया समेत तोक में भूस्खलन हो गया। एक मकान मलबे में दब गया है। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

बागेश्वर में दो मकान अतिवृष्टि के भेंट चढ़े

बागेश्वर में सात सड़कें बंद हैं। जबकि दो मकान अतिवृष्टि के भेंट चढ़ गए हैं। कपकोट क्षेत्र में अधिक वर्षा हो रही है। हल्द्वानी में दमुवाडूंगा का कलसिया व रकसिया नाला उफान पर हैं। नालों के किनारे रहने वाले 80 परिवारों को अलर्ट किया गया है।

बनभूलपुरा का शनि बाजार नाला उफान पर आने से घर से दुकान पर सामान लेने गया सात वर्षीय रिजवान बह गया। पुलिस व फायर टीम ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।