मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव: अल्मोड़ा व रानीखेत में अधिवक्ता गोपाल भट्ट युवा कांग्रेस नेता की टीम ने की ऐतिहासिक जीत हासिल।
अल्मोड़ा: आज घोषित हुए युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव परिणामों में अल्मोड़ा एवं रानीखेत जिलों में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की गई है। अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष पद पर विक्रमाध्यक्ष सिंह फर्त्याल तथा रानीखेत जिला अध्यक्ष पद पर चंदू वर्मा एवं उनकी टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
यह जीत पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व प्रदेश महासचिव NSUI, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट के नेतृत्व में लड़ी गई, जिसमें जिला अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एकतरफा विजय प्राप्त हुई। निकटवर्ती प्रत्याशियों को बड़े अंतर से पराजित किया हैं
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा किसान मजदूर के बेटे का जिला अध्यक्ष बनाना बड़ी बात है उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा संगठन को और सशक्त बनाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन की यह जीत आने वाले राजनीतिक परिदृश्य में युवाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत









