रेडक्रॉस की पहल रंग लाई, बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय)

 

 

रेडक्रॉस की पहल रंग लाई, बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति।

 

 

              अल्मोड़ा: जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उठाई गई पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अहम सहमति प्रदान की है।जानकारी के अनुसार रेडक्रॉस सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य को दिनांक 10 अप्रैल को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निजी चिकित्सालयों में उपचार करा रहे बीपीएल कार्ड धारकों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए।प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि जनपद में कई गरीब परिवार निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज तो करवा लेते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर रक्त के लिए ग्यारह सौ रुपए का शुल्क देना उनके लिए अत्यंत कठिन हो जाता है। कई मामलों में समय पर रक्त न मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। रेडक्रॉस की इस मानवीय पहल पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा ने सहमति जताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उनके इस निर्णय से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस व्यवस्था के लागू होने से बीपीएल वर्ग के मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध हो सकेगा जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी की इस पहल की सराहना भी की जा रही है। ज्ञापन सौंपने एवं वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज से प्राचार्य डॉ. सी पी भैसोड़ा एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पाण्डेय एवं रेड क्रॉस से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेड क्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह शामिल रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़