संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
गौशाला की दुर्दशा कबरेज करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट, वीडियो वायरल।
कन्नौजः गुगरापुर ब्लॉक के चांदापुर बांगर स्थित गौशाला में गोवंशों की खराब हालत की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया गया कि बजरंग दल व श्रीराम युवा कमेटी के जिला अध्यक्ष की सूचना पर पत्रकार गोपाल दुबे गौशाला की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव से गोवंशों की स्थिति को लेकर सवाल किए, जिससे वह नाराज हो गए। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने गाली-गलौज करते हुए पत्रकार के साथ हाथापाई कर दी और उनकी माइक आईडी भी तोड़ दी।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खंड विकास अधिकारी गुगरापुर रतीराम सिंह ने मामले में प्रधान प्रतिनिधि के व्यवहार को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए संबंधित सचिव अश्वनी कुमार को निर्देश दिए गए हैं।
पीड़ित पत्रकार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।







