ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
पाकिस्तान के नशा तस्कर नहीं आ रहे बाज
जिला फिरोजपुर के हल्का जीरा के गांव कोहला में एक बड़ा ड्रोन और छै किलो 930 ग्राम हेरोइन की गई बरामद, पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 35 करोड़ के करीब।
किसान के गेहूं खेत में गिरा पड़ा था ड्रोन और पीले पैकट में थी हेरोइन।
ड्रोन के साथ एक लाल रंग का बैग था जिससे पुलिस ने खोल कर देखा तो उसमें 15 पैकट थे जिसमें हेरोइन का कुल वजन 6 किलो 930 ग्राम है
पुलिस ने अज्ञात के ऊपर किया मामला दर्ज , पुलिस द्वारा आगे की जांच कर रही है










