संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में टू व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण 1 मई से शुरू।
आगर मालवा: जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आगर मालवा द्वारा टू व्हीलर मैकेनिक का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 मई 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय होगा, जिसमें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनेक प्रशिक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार स्थापित किया है तथा वर्तमान में वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।
प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/पात्रता पर्ची, बैंक पासबुक, 5 रंगीन फोटो एवं अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। संस्थान द्वारा बताया गया है कि प्रशिक्षण के लिए सीटें सीमित हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeBoGSsMtvecDssmbcfX-uUWtYqvKX1oeBzWRpMTSQFe0A9jg/viewform?usp=header� से आवेदन कर सकते है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आजीविका भवन, जिला पंचायत परिसर, आगर मालवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 07362-299141, 9575652937, 9630904554 एवं 9425941299 पर संपर्क कर सकते हैं।







