सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के लिए स्थान और तिथि की तय

Spread the love

देहरादून। सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के लिए स्थान और तिथि तय कर दी है। मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में होगा।

23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए अनंतिम प्रस्तावित कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गत वर्ष मार्च में बजट सत्र हुआ था। इसके बाद वहां कोई सत्र आहूत नहीं किया जा सका। इस वर्ष बजट सत्र गैरसैंण में ही प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे देहरादून में ही आयोजित किया गया। यह सत्र 29 फरवरी को समाप्त हुआ था।

छह माह के भीतर दूसरा सत्र आयोजित किया जाना आवश्यक

ऐसे में नियमानुसार छह माह के भीतर दूसरा सत्र आयोजित किया जाना आवश्यक है। यानी, 29 अगस्त से पहले सत्र होना है। इस सिलसिले में कसरत चल रही थी और सरकार ने साफ किया था कि मानसून सत्र गैरसैंण में ही होगा।

बीती 18 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में भी विस सत्र को लेकर चर्चा हुई। तब सत्र के लिए स्थान और तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया। शुक्रवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सत्र का स्थान व अवधि तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में होगा, जिसके लिए 21 से 23 अगस्त की अवधि निर्धारित की गई है।

विधानसभा के मानसून सत्र के लिए स्थान व तिथि निर्धारित होने के बाद प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य धनंजय चतुर्वेदी ने इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को सूचना प्रेषित कर दी है। साथ ही सत्र के लिए तिथिवार प्रस्तावित अनंतिम कार्यक्रम भी भेजा है।

इसके अनुसार 21 अगस्त को विभिन्न अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही इस दिन औपचारिक व विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य होंगे। अंतिम दिन 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य के लिए नियत किया गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़