तटस्थता मारती है सभी को.

Spread the love

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इन्दौर

               (नया अध्याय, देहरादून)

____________________

तटस्थता मारती है सभी को.

____________________

हार-जीत में भिन्न होता ही क्या है 

कोई दो कदम आगे, कोई दो कदम पीछे 

बीच में फिर-फिर वही रिक्तताएँ अपार 

और फिर-फिर वही अतिरिक्तताएँ विचित्र 

जो नहीं मित्र, जो नहीं शत्रु वे भी वहाॅं 

मिलते हैं हाजिर-नाजिर देखने को तमाशा 

किसी भी युद्ध-उत्सर्ग में बाधक हैं वे ही 

हार-जीत में भिन्न होता ही क्या है 

तटस्थता मारती है सभी को.

____________________

बेबस बस्तियाँ नहीं हों राख.

____________________

इतना उपहास भी ठीक नहीं 

कि खुदक़ुशी पर आमादा हो जाये वह 

जो अभी-अभी छत पर उड़ाता है पतँग 

पतँग का कट जाना एक खेल,एक दौर है 

लज्जित करने या लज्जित होने जैसी 

हर किसी चक्रव्यूह में भी होती है हद

छोड़ देते हैं एक रास्ता दफा हो जाने का

अलाव उतना ही होता है बेहतर 

कि सर्द-देह को कुछ चलने जैसा 

और कुछ युद्ध-मैदानों में लड़ने जैसा 

स्वाभिमान भरा वीरोचित्-ताप दे सके 

बस,बेबस बस्तियाॅं नहीं हों राख?

____________________

  • Related Posts

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या                       (नया अध्याय, देहरादून)      रामधारी सिंह दिनकर          दिनकर, तुम्हें…

     मैं फकीर सा पत्रकार

    Spread the love

    Spread the love  कवि -राजेन्द्र सिंह जादौन        भोपाल म. प्र.                    (नया अध्याय, देहरादून)      मैं फकीर सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views

    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।