सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“हँसते-गाते चलते जाना है!” (कविता)
——————————————-
हँसते रहना होगा जीवन में,
हँसते-गाते, बिना रुके चलते जाना है।
थकान मिटे और जीवन में उमंगें आएँ,
इसलिए खुलकर हँस लेना चाहिए।सदा यही प्रयास रहे हमारा,
हर क्षण सकारात्मक और खुशहाल रहे।
हँसी एक रामबाण औषधि है,
मन को अडिग चट्टान बनाकर रखना है।
कोई तूफ़ान भी जिसे हिला न पाए,
हमें ऐसा खुशमिजाज रहना है।
आँखों में आँसू न आने देना है,
सहज-सरल रहकर सबकी पीड़ा बाँटना है।
यही प्रयास हर हाल में हो,
बस हँसते-गाते रहना है।
विपरीत हालात में न घबराओ,
हिम्मत और साहस से काम लो।
हँसी की गूँज से सारा जहान गूँजे,
मिल-बाँटकर खाओ, कोई भूखा न रहे।
दुनिया में सबसे बढ़कर इंसानियत है,
हमें इसी इंसानियत को अपनाना है।
जीवन के हर क्षण को सहेजना होगा,
और मुस्कुराते हुए इसे जीना होगा।
हँसते रहना होगा जीवन में,
हँसते-गाते, बिना रुके चलते जाना है।







