डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
सजल
मात्रा-भार—16
समांत—अन
पदांत—जैसा
रखना मन वन नंदन जैसा,
चिंतन शीतल चंदन जैसा।।
भरा रहे मन नेह-भाव से,
उपकारी रघुनंदन जैसा।।
मिटे नहीं संबंध कभी यदि,
रहे प्रेम के बंधन जैसा।।
जब कुटुंब में रहे एकता,
घर हो मंदिर-वंदन जैसा।।
नहीं विश्व में कोई भी है,
मानव के शुचि तन-मन जैसा।।
प्रभु-प्रतिनिधि है मानव जग में,
प्रभु-गरिमा शुचि स्यंदन जैसा।।
उत्तम जीवन-अवनि-पवन सब,
उत्तम कुछ भी न गगन जैसा।।







