सौजन्यः सुनील चिंचोलकर
अनामिका अर्श
वाराणस, उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
महादेव से प्यार किया है
मैंने खूबसूरत गुनाह किया है….
देवों के देव महादेव से प्यार किया है…।
न फ़िक्र है मुझे अपनी , न जमाने की परवाह….
शिव के चरणों में सारी चिन्ता डाल दिया है…।
मैंने खूबसूरत गुनाह……
जग ने ठुकराया तुमने अपनाया….
संकट में मेरी लाज बचाया…
अर्धनारीश्वर बलिहारी मैं तुम पर….
तुमने मेरे प्रेम को सम्मान दिया है….।
मैंने खूबसूरत गुनाह…….।
शिव का स्नेह ले कर आया है सावन….
मुखड़ा तुम्हारा पिया बड़ी मनभावन….
दर्शन के प्यासे नैना हमारे…..
ना हूँ मैं गौरा ना हूँ मैं गंगा ,
चरण बिठा लो मुझे ,
कर दो पावन….।
मैंने खूबसूरत गुनाह किया है…..
देवों के देव महादेव से प्यार किया है…।







