मानवीय संवेदनाओं के प्रखर शिल्पी:
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
(भारतीय संस्कृति के संरक्षक, सामाजिक समानता के प्रतीक, आध्यात्मिक चिंतक, महनीय साहित्यकार, दार्शनिक, मानवतावादी एवं समाज-सुधारक)
(नया अध्याय, देहरादून)
“निर्मल जल सा मन!”
(प्रेरणादायक व विचारणीय काव्य)
आज इन्सान ठिठकता है
सोचता है मुझसे चूक हुई
पर चूक नहीं होती
हर ठोकर एक अनुभव है
पत्थर नहीं, सीढ़ी है
सीखते रहना ही धर्म है
गलतियों का हिसाब नहीं
सीख का खाता खोलो
उसी में लाभ है
यह हृदय
सागर से भी गहरा
इसमें हर्ष की लहर उठती है
विषाद का भँवर भी है
सुख की नाव तैरती है
दुःख की चट्टान भी खड़ी है
आशा-अभिलाषा की नदियाँ
लगातार बहती हैं
रुकती नहीं
इन्सान,
पानी सा हो जा
निर्मल, शांत, तरल
जो ख़ुद स्वच्छ रहे
और छू ले तो मैल धो दे
तेरी इसी निर्मलता से
शायद संसार की नफ़रतें
घुल जाएँ
और हर मन में
सद्भावना का दीप
जल उठे।







