मानवीय संवेदनाओं के प्रखर शिल्पी:
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
(भारतीय संस्कृति के संरक्षक, सामाजिक समरसता के प्रतीक, आध्यात्मिक चिंतक, महनीय साहित्यकार, दार्शनिक एवं मानवतावादी समाज-सुधारक)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“अपने हिसाब से जी कर देखो!”
(काव्य)
─── ❖ ── ✦ ── ❖ ───
अहंकार मिट जाने देना,
यह वह व्यर्थ का बोझ है
जो तुम्हें कभी खुलकर
सांस लेने नहीं देता।
चारों तरफ देखो,
यहाँ सांस लेते हुए भी
अधिकतर लोग मरे-मराए से हैं,
वे यथार्थ में जी कहाँ रहे हैं?
वे तो बस दूसरों की उंगलियों के इशारे पर
एक तयशुदा ढर्रे पर चल रहे हैं।
उनकी खुशियाँ, उनके फैसले, उनके रास्ते,
सब औरों के हिसाब-किताब से तय होते हैं।
दूसरों की मर्जी के पिंजरे से ख़ुद को बाहर निकालो,
इस दिखावे की बंदिश को एक बार तोड़ो तो,
और सिर्फ एक बार, अपने हिसाब से जी कर देखो।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━







