ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः सुनील चिंचोलकर

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान।

 

देहरादून में राष्ट्रीय मंच पर कथक की शानदार प्रस्तुति, जांजगीर और चांपा का बढ़ाया मान।

 

 

   

 

     जांजगीर, छत्तीसगढ़:  प्रदेश की उभरती हुई कथक नृत्यांगना अनन्या तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जांजगीर-चांपा जिले का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में कथक संस्कृति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता” में अनन्या ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए प्रतिभागियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में अनन्या ने अपनी उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, लय एवं तकनीकी दक्षता से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की भी भरपूर सराहना अर्जित की।

अनन्या, फणीश तिवारी एवं अन्नपूर्णा तिवारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। नगरवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अनन्या विगत चार वर्षों से सुभाष चंद्र यादव के मार्गदर्शन में नूपुर नृत्य संस्थान, चांपा में कथक की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। यह संस्थान प्रसिद्ध रायगढ़ घराने की समृद्ध परंपरा से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में वे हसदेव पब्लिक स्कूल, चांपा में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस सफलता ने न केवल अनन्या की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है, बल्कि जांजगीर-चांपा जिले और विद्यालय का नाम भी देशभर में गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

 

फोटो कैप्शन:

देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद सम्मान ग्रहण करतीं अनन्या तिवारी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए