मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260613JRfa87UT
एनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) फिरोजपुर को दो अलग-अलग मामलों में 6 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश एनटीएफ की टीम द्वारा की जा रही है।
जिला फिरोजपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पिछले दिनों भी पुलिस को नशे की बड़ी खेपें बरामद करने और कई नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एनटीएफ को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली, जिसमें 6 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। एनटीएफ अधिकारियों का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइटः एनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) अधिकारी







