कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तेरी यादों में गीत गुनगुनाती रही
(मुखड़ा)
नींद आई नहीं, मैं बुलाती रही,
तेरी यादों में गीत गुनगुनाती रही।
अश्रु आँखों से अपने बहाती रही,
टिमटिमाता जुगनू मुझे चिढ़ाता रहा।
(अंतरा–१)
रात खामोश थी, मन मचलता रहा,
दर्द पल-पल नया रंग भरता रहा।
चाँद आँगन में आकर ठहर-सा गया,
मेरा चेहरा भी आँसू से धुलता रहा।
मैं तेरी राह में दीप धरती रही,
अपने सपनों की दुनिया सँवारती रही।
तू न आया मगर यह भरोसा रहा,
प्रेम मेरा सदा तुझको पुकारता रहा।
(मुखड़ा)
नींद आई नहीं, मैं बुलाती रही,
तेरी यादों में गीत गुनगुनाती रही।
अश्रु आँखों से अपने बहाती रही,
टिमटिमाता जुगनू मुझे चिढ़ाता रहा।
(अंतरा–२)
हर हवा तेरे आने का संदेश लाई,
हर दिशा तेरी आहट मुझे दे गई।
मैंने चौखट को पलकों से चूम लिया,
हर घड़ी तेरी राहें ही तकती रही।
फूल मुरझा गए, आस जीवित रही,
प्रेम की हर शपथ भी सुरक्षित रही।
मेरी धड़कन तेरे नाम गाती रही,
मेरी साँसें तुझे ही बुलाती रहीं।
(मुखड़ा)
नींद आई नहीं, मैं बुलाती रही,
तेरी यादों में गीत गुनगुनाती रही।
अश्रु आँखों से अपने बहाती रही,
टिमटिमाता जुगनू मुझे चिढ़ाता रहा।
(अंतरा–३)
अब शिकायत नहीं है किसी बात की,
बस कमी है तेरे साथ की, साथ की।
चाहे किस्मत मिलन का सवेरा न दे,
याद का दीप लेकिन बुझाया न जाए।
मैं वफ़ाओं की चादर बिछाती रही,
तेरे वादों को दिल से लगाती रही।
ज़िंदगी भर तेरा नाम जपती रही,
प्रेम की हर परीक्षा निभाती रही।
नींद आई नहीं, मैं बुलाती रही,
तेरी यादों में गीत गुनगुनाती रही।
अश्रु आँखों से अपने बहाती रही,
टिमटिमाता जुगनू मुझे चिढ़ाता रहा।
यदि जन्मों का बंधन हमारा रहा,
फिर मिलन का सवेरा भी आएगा।
इस भरोसे को दिल में सजाती हुई,
मैं विरह में भी दीपक जलाती रही।







