बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में फहराया तिरंगा

Spread the love

हरिद्वार।उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव ने एलोपैथिक दवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण करके बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने दावा किया कि एलोपैथी की जहरीली दवाइयां खाकर हर वर्ष करोड़ लोगों की मौत हो रही है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने दुनिया भर में अपना राज्य स्थापित करने के लिए करोड़ों लोगों का कत्ल किया। इस्लाम के नाम पर भी कई लोगों की जानें ली गईं। समाजवाद के लिए हुई क्रांति में भी करोड़ों लोग मारे गए।

जहरीली सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे

यह बीते कल की बात है पर, देश में अब भी जहरीली सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं। इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को अब आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, लोगों के जीवन को बचाने के लिए इसे हर हाल में आगे बढ़ाना होगा।

‘भ्रामक विज्ञापन केस’

बता दें कि पतंजलि ‘भ्रामक विज्ञापन केस’ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने इस मानहानि केस को बंद कर दिया है। बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की माफी स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने केस बंद कर दिया।

14 मई को शीर्ष अदालत ने अवमानना ​​नोटिस पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। शीर्ष अदालत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोविड टीकाकरण अभियान और चिकित्सा की आधुनिक प्रणालियों के खिलाफ एक बदनामी अभियान का आरोप लगाया गया था।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।