ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
युवाओं का सर्वांगीण विकास एवं उनके लिए अवसरों का सृजन सरकार की प्राथमिकता : कुन्दन लटवाल।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) कुन्दन लटवाल ने मंगलवार 7जुलाई 2026 को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अधिकारियों से विभागीय कार्यों में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए लटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास,उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान दिलाने तथा उन्हें रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोडना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पार्दर्शी तरीके से पहुंचे सके।कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा सभी अधिकारियों को इसी भावना के साथ कार्य निर्वहन करना चाहिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों का कार्य योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया तथा विभागीय चुनौतियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी दी।
इस बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।









