कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
काव्य साहित्य सेवा समर्पण मंच दिल्ली
18_7_2026
विधा सवैछिक
कलयुग में न्याय की बात
कलयुग में न्याय की बात कर रहे हैं, सच की पहचान कहाँ अब ढूँढ रहे हैं। झूठ ने पहन ली है बड़ी-सी ताजपोशी, सच बेचारा रोज ही दर-दर भटक रहे हैं।।
पैसे की खनक सुनते ही फैसले बदल जाते, गरीब के अरमान पल में ही टूट जाते। जिसकी पकड़ मजबूत, वही बड़ा कहलाता, सच बोलने वाले बस धक्के ही खाते।।
अपराधी बेखौफ घूमते, सीना तान के, बेगुनाह रोते रहते चुपचाप जान के। कानून की चौखट पर उम्मीदें भी थक जातीं, न्याय की राहों में कांटे ही कांटे जान के।।
कुर्सी के लिए यहाँ सब कुछ दांव पर लगता, इंसानियत का नाम भी थोड़ा-सा सिमटता। लालच और मोह की ऐसी हवा चलती है, सच का दिया भी कई बार हिल-हिल जाता।।
पर ऐसा मत सोचो कि अन्याय ही जीतेगा, सच का सूरज एक दिन फिर से निकलेगा। राम का न्याय आज भी याद दिलाता है, झूठ अपने ही बोझ तले आखिर झुकेगा।।
चलो, मन में फिर से थोड़ा धर्म जगाएँ, प्यार, दया, अपनापन जीवन में बसाएँ। चन्द्रमती का बस इतना-सा कहना है—सच की राह मुश्किल सही, पर जीत उसी की आए।।







