ब्यूरो लाखामंडलः (नया अध्याय)





पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट के मालिक आचार्य श्री आशिष सेमवाल जी के द्वारा आयोजित विचार एवं चिंतन गोष्टी कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट के मालिक आचार्य आशीष जी की खूब सराहना की उन्होंने कहा कि आचार्य आशीष सेमल जी ने उत्तराखंड में हेल्थ टूरिज्म स्प्रिचुअल टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग को नई दिशा दी है पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट आज की पहचान बन चुकी है इस कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा एवं उनके साथ आई सभी महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नारी शक्ति के साथ है और देवभूमि को विकसित राज्य बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है इस अवसर पर महिलाओं ने पुनर्नवा रिसोर्ट के मालिक आचार्य श्री आशीष सेमवाल जी की भी खूब प्रशंसा के साथ महिलाओं ने कहा कि आपने इतना बड़ा आलीशान रिजॉर्ट बनकर न केवल उत्तराखंड का नाम रोशन किया है बल्कि गंवाओ के लिए रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने का भी काम किया है यह हमारे लिए गर्व की बात है और कहां की आचार्य आशीष सेमवाल जी के प्रयासों से डेस्टिनेशन वेडिंग हेल्थ टूरिज्म स्प्रिचुअल टूरिज्म को नई दिशा मीली हैं पुनर्वास वेलनेस रिजॉर्ट आज उत्तराखंड की पहचान बन चुका है इस दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं नेशनल अवॉर्ड विजेता श्री आशीष विद्यार्थी जी से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा जी व सभी नारी शक्ति बाबू राम शर्मा ओमप्रकाश ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आशीष विद्यार्थी जी ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शून्य से शुरुआत की। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुंबई में 11 वर्षों तक छोटे-छोटे रोल किए। आर्थिक तंगी और बार-बार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
वर्ष 1994 में फिल्म द्रौहकाल के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और फिर उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज वे केवल अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर के रूप में भी युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।
आशीष विद्यार्थी जी ने कहा मेहनत लगन और कभी हार न मानने का जज्बा ही सफलता की असली कुंजी है। गिरना जरूरी है, क्योंकि गिरकर ही इंसान उठना सीखता है।
पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री बचना शर्मा जी ने आशीष जी के सरल स्वभाव और समाज के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार का
जीवन हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो अपने मुकाम तक पहुंचना चाहता है
इस वार्ता के दौरान आशीष जी ने बताया कि NSD से पढ़ाई के बाद उन्होंने संघर्ष भरा सफर तय किया। छोटे रोल से शुरुआत कर आज वे बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता बन चुके हैं। 1994 में द्रौहकाल के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि _सपने बड़े देखो और मेहनत उससे भी बड़ी करो। असफलता से डरो मत। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे सभी बड़े वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं फिल्म डायरेक्टर बाबूराम शर्मा ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बचना शर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजू थापा सिंगर नवीन कुमार पहाड़ी बैंड बाजा ग्रुप बालवीर एंड पार्टी तथा समस्त महिलाएं मौजूद रही







