सौजन्यः गोपाल सिंह चम्याल
अल्मोड़ा
(नया अध्याय, देहरादून)
कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के अध्यक्ष एवं निदेशक देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल ने प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत के गायक एवं तबला वादक संगीतकार श्री धीरेंद्र भारती के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है। विदित ज्ञात हो कि श्री धीरेंद्र भारती सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं एवं श्री रामलीला कमेटीयों मे अपनी सेवा प्रदान की थी। विशेष कर अल्मोड़ा क्षेत्र में इन्हें होली गायन के लिए जाना जाता था। बहुत ही सरल स्वभाव के धनी थे। अल्मोड़ा में (धीरू दा) के नाम से जाना जाता था अपनी शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के उपाध्यक्ष चंचल रावत,ममता वाणी महासचिव भवन जोशी, उप सचिव संतोष रसीला, मदन मोहन सनवाल कोषाध्यक्ष किशन लाल सांस्कृतिक सचिव चंदन नेगी, सयोजक गिरीश पहाड़ी समेत कई कलाकारों ने शोक संवेदना प्रकट की है









