संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तिर्वा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
तिर्वा, कन्नौज: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह (28) पुत्र अमर सिंह निवासी बहादुरपुर, थाना तिर्वा, मूल निवासी ग्राम परजनी वान, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना तिर्वा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0028/2026 में वांछित था। पुलिस टीम ने बुधवार को फगुहा भट्ठा अंडरपास के पास से उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक गलाब केशकर, कांस्टेबल गौरव कुमार और रिजर्व कांस्टेबल रामू कुमार शामिल रहे।







