संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
काजीपुरा में पेयजल की जांच पूरी, शुद्ध मिला पानी
कन्नौज: शहर के मोहल्ला काजीपुरा, वार्ड नौ में पेयजल आपूर्ति में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद के जलकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पानी शुद्ध और पेय मानकों के अनुरूप मिला।
नगर पालिका के अवर अभियंता (जल) शुभम जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति की जांच की। परीक्षण में पानी साफ और सुरक्षित पाया गया। उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से की जा रही जलापूर्ति पीने योग्य है। उन्होंने स्वयं पानी पीकर भी इसकी गुणवत्ता की जांच की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी क्षेत्र से पेयजल संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पालिका का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में मोहल्ले में जलापूर्ति सामान्य है और साफ पानी मिल रहा है। अब किसी प्रकार की समस्या नहीं है।







