सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
गोबरा नवापारा, राजिम, रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
चंद्रशेखर आजाद (कविता)
——————————-
अंग्रेज भी थरथर काँपते थे ओजस्वी,
उसके विचारों से बलिदानी वह शेर।
दिलवाला था, आँखों में अंगार और
जज्बातों
![]()
में क्रांति का सैलाब था
देशहित न्योछावर होने वाला सेनानी था।
आजादी की चिंगारी जलती उनके सीने में,
स्वतंत्रता के संघर्ष में अमिट छाप है।
निडर, साहसी और जाँबाज, इतिहास में अलग पहचान है,
वतन की सुरक्षा ही उसका एक संकल्प था।
मौत से वह नहीं डरता था, दुश्मनों को ललकारता था,
असहयोग आंदोलन का प्रणेता था।
माँ भारती का जयघोष हरदम करता था,
अत्याचार के आगे शीश कभी भी वह नहीं झुकाता था।
हँसते-हँसते खेल गया खून की होली,
खुद ही मार ली अपनी कनपटी पर उस वीर ने गोली।
नाम आजाद, पिता स्वतंत्रता, घर का पता जेल,
परिचय इस अनोखे अंदाज में वह देता था।







